विश्व कप 2023: जून में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले (WTC Final 2023) में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, अब टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अक्टूबर और नवंबर के महीने में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) की तैयारियों में जुट गई है। वर्ल्ड कप 2011 इससे पहले भारत में खेला गया था लेकिन इस बार भी टीम इंडिया के पास चैंपियन बनने का मौका है।

क्योंकि, टीम इंडिया में पूर्व कप्तान और पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की वापसी टीम में हो रही है। जबकि वर्ल्ड कप में पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम में बतौर कप्तान वापसी हो सकती है।

धोनी की होगी टीम इंडिया में वापसी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप, वर्ल्ड कप और चैंपियन ट्रॉफी जीता चुके हैं और टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन कप्तान माने जाते हैं। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की टीम इंडिया में एक बार फिर वापसी होने जा रही है। एमएस धोनी को बतौर टीम इंडिया में मेंटर टीम में शामिल किया जा सकता है। बीसीसीआई टीम इंडिया में धोनी को मेंटर के तौर पर शामिल कर सकती है। क्योंकि, टीम इंडिया को इस साल वर्ल्ड कप 2023 खेलना है और बीसीसीआई धोनी को टीम में शामिल कर टीम इंडिया को चैंपियन बनने में मदद कर सकते हैं।

विराट कोहली की हो सकती है कप्तान से वापसी

वर्ल्ड कप 2023 में एक बार फिर टीम इंडिया की कप्तानी विराट कोहली के हाथों में दी जा सकती है। क्योंकि, रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और टीम को लगातार दो आईसीसी ट्रॉफी में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद रोहित शर्मा को कप्तान से हटाने की मांग की जा रही है और बतौर बल्लेबाज रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी पिछले कुछ समय से खराब चल रहा है। जिसके चलते बीसीसीआई एक बार फिर टीम इंडिया की कप्तानी विराट कोहली के हाथों में दे सकती है। क्योंकि, वनडे वर्ल्ड कप में कप्तानी करने का अनुभव विराट कोहली के पास है।

टीम इंडिया में जल्द डेब्यू कर सकती हैं इस पुरुष क्रिकेटर की सगी बहन, धोनी के तरह लगाती लंबे-लंबे छक्के

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *