टीम इंडिया : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल हारने के बाद टीम इंडिया के पास ICC की ट्रॉफी जीतने के एक और मौका है। इसी साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन होना है। टीम इंडिया के लिए ये ICC ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है। वर्ल्ड कप के लिए BCCI एक संतुलित टीम बनाने की कोशिश करेगी।

वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम इंडिया को एशिया कप 2023 खेलने श्रीलंका जाना है। एशिया कप के लिए टीम मेंपूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी को टीम इंडिया में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके साथ ही काफी समय से चोटिल रहे ऋषभ पंत की वापसी भी हो सकती है।आइए जानते हैं कैसी होगी एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया।

रोहित संभालेंगे कमान, पंत की होगी वापसी

एशिया कप 2023 का आयोजन 31 अगस्त से शुरू होना है। इस बार का एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों देशों में खेला जाएगा। भारत के सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे ये एशिया कप 2023 भारत के लिए वर्ल्ड कप 2023 के लिए एक ट्रायल के जैसा होगा। जिसके लिए टीम इंडिया अपनी मजबूत टीम बनाना चाहेगी।  एशिया कप 2023 में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा संभालते नजर आएंगे,वहीं विराट कोहली और हार्दिक पांड्याऔर  रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी भी टीम में मौजूद रहेंगे।

चोट के चलते टीम इंडिया से वर्ल्ड 2022 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला मिस करने वाले टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी चोट से लगभग उबर चुके हैं। ऋषभ पंत की भी एशिया कप 2023 में टीम इंडिया में वापसी होती हुई दिख रही है।

एमएस धोनी बतौर मेन्टर जुड़ सकते हैं टीम इंडिया से

एशिया कप 2023 के लिए BCCI टीम इंडिया में एमएस धोनी को भी टीम इंडिया के साथ भेज सकती है। साल 2021 के वर्ल्ड कप में एमएस धोनी बतौर मेन्टर टीम इंडिया के साथ गए थे। 2023 के वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से BCCI एशिया कप 2023 के लिए दिग्गज एमएस धोनी को ये जिम्मेदारी सौंप सकती है। आपको बता दें एम एस धोनी ने हाल ही में अपनी IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का खिताब जितवाया था।

एशिया कप 2023 के लिए संभावित 15 सदस्यीय टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन(विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *