वर्ल्ड कप 2023 से पहले ही संन्यास का ऐलान करेगा ये भारतीय खिलाड़ी, अपने 19 साल के करियर को करेगा खत्म

वर्ल्ड कप 2023 : टीम इंडिया में कई ऐसे खिलाड़ी हुए जो सालों तक टीम इंडिया के लिए खेलते रहे। तो कई ऐसे खिलाड़ी हुए जो सालों से खेल रहे हैं लकें सालों बाद कोई एक मैच खेलते हैं। टीम में ऐसा ही एक खिलाड़ी है जिसने साल 2004 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया लेकिन अबतक फिट है और पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए खेले थे।

वहीं IPL में बतौर फिनिशर उन्होंने अपने आपको साबित किया है। जिसके पास क्रिकेट का खूब ज्ञान है और बड़े-बड़े कॉमेंटेटर्स भी जिसे ध्यान से सुनते हैं। अब उसका खिलाड़ी का अंतर्राष्ट्रीय करियर खत्म होने वाला है। आइए जानते हैं कौन है ये खिलाड़ी।

वर्ल्ड कप 2023 से पहले दिनेश कार्तिक ले सकते हैं संन्यास

38 साल के हो चुके टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) आखिरी बार भारत के लिए 2022 के वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखाई दिए था।  वर्ल्ड कप 2022 में दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। साल 2022 के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिनेश कार्तिक को 2022 के T20 वर्ल्ड कप के लिए बतौर फिनिशर टीम में चुना गया था लेकिन उस वर्ल्ड कप में यह भूमिका निभाने में असफल रहे थे।

2022 के T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड से बुरी तरह पिट के बाहर हो गई थी। दिनेश कार्तिक आखिरी बार उस वर्ल्ड को में खेलते हुए दिखाई दिए थे। तब ही ये बात साफ हो गई थी कि अब दिनेश कार्तिक टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नहीं दिखाई नहीं देंगे। आईपीएल 2023 में भी उनका प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं रहा था। इसी के चलते वो अब अंतर्राष्ट्रीय करियर से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। ताकि अन्य देश की लीग में वो अपना भविष्य आजमा सकें।

ऐसा रहा है अंतर्राष्ट्रीय करियर

आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए साल 2004 में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था तबसे लेके अबतक उन्होंने कुल 180 मुकाबले खेले हैं। जिनमें 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। 26 टेस्ट मुकाबलों में उन्होंने 25 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1025 रन बनाए हैं।

वहीं 94 वनडे मैचों में 30.20 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1752 रन बनाए हैं। वहीं 60 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 26.38 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 686 रन बनाए हैं।

- Advertisment -

Most Popular