NZ vs IND 1st ODI : भारत को न्यूजीलैंड का हाथों मिली हार, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

NZ vs IND 1st ODI : ऑकलैंड में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो चुका है। सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज में अभी शिरकत नहीं कर रहे हैं। शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम मैदान पर उतर चुकी है, तो वहीं इस बार न्यूजीलैंड की कमान केन विलियमसन के हाथ में है। सबसे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। भारत के लिए उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह आज वनडे में पहली बार डेब्यू करने वाले हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी की और न्यूजीलैंड के सामने 307 रनों का लक्ष्य भी रखा था।

वन डे में भारतीय टीम

भारती टीम को पहले बल्लेबाजी करने का अवसर प्राप्त हुआ, जिस पर टीम ने न्यूजीलैंड के आगे 307 रन का लक्ष्य रखा। वाशिंगटन सुंदर ने आखिरी ओवर में 300 के पार स्कोर को पहुंचाया। 16 गेंद में वाशिंगटन सुंदर ने 37 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 80 रन का स्कोर बनाया, तो वहीं कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली। शिखर धवन ने 72 तो शुभमन गिल ने 50 रन बनाए। अपनी साझेदारी से श्रेयस ने सैमसन 94 रन की साझेदारी की। तब भारत का स्कोर 250 रन पर पहुंचा। मैच में साउदी काफी महंगे साबित हो गये। उन्होनें 10 ओवर में 73 रन लुटा दिए।

वन डे में न्यूजीलैंड की टीम

NZ vs IND 1st ODI : भारत को न्यूजीलैंड का हाथों मिली हार, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त
भारतीय टीम के द्वारा दिए गए 308 रनों के लक्ष्य का न्यूजीलैंड की टीम पीछा की। जिसमें न्यूजीलैंड का पहला विकेट फिन एलेन का गिरा। ऋषभ पंत के हाथों शार्दुल ठाकुर ने फिन एलेन का कैच कराया। उन्होंने 25 गेंद में 22 रन बनाए। 24 रन बनाने के बाद उमरान ने डेमोन कन्वे को आउट किया। उमरान के वनडे करियर का यह पहला विकेट था। 54 गेंद में केन विलियमसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

मैच का निष्कर्ष

NZ vs IND 1st ODI : भारत को न्यूजीलैंड का हाथों मिली हार, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

दोनों ही टीम ने अपने स्तर पर अपना बेस्ट प्रदर्शन किया। भारतीय ने टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 307 रनों का चुनौती पूर्ण लक्ष्य रखा था, लेकिन आखिर में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को सात विकेट से मात देकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।

इसे भी पढ़ें-T20 में सर्वाधिक बार भारत के लिए प्लेयर ऑफ़ द सीरीज जितने वाले खिलाड़ी

- Advertisment -

Most Popular