IPL 2023 में सबसे महंगा बिक सकता हैं ये खिलाड़ी, सभी 10 टीमें लगा सकती हैं इस ऑलराउंडर पर बोली

बहुत जल्द आईपीएल 2023 (IPL 2023) की शुरुआत होने वाली है। उसके लिए सारी टीमों ने तैयारियां भी चालू कर दी है। अगले सीजन के लिए सभी प्रत्याशियों ने अपने टीम के उन खिलाड़ियों को रिटेन कर दिया, तो कुछ को रिलीज भी कर दिया गया है। अब अगले सीजन के लिए नीलामी 23 दिसंबर को होने वाली है।

फिलहाल आईपीएल 2023 की नीलामी में खिलाड़ी ऐसा भी होने वाला है जिस पर 20 करोड़ से भी ज्यादा रुपए की बोली लगाई जा सकती है आईपीएल की 10 टीम इस खिलाड़ी को हर हाल में अपने साथ लेने के लिए कुछ भी करेंगे आइए जानते हैं खिलाड़ी के बारे में…

बेन स्टोक्स पर लगाए जाएंगे ज्यादा पैसे

IPL 2023 में सबसे महंगा बिकेगा ये खिलाड़ी, सभी टीमें लगाए हैं नजरें

आईपीएल की नीलामी में जिस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा पैसा लगाया जा सकता है वह कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स हैं, जिन पर 10 टीम अपनी नजरें लगाए बैठी हुई हैं। ये खिलाड़ी इंग्लैंड को कई बार अपने अकेले दम पर ही जीत हासिल करवा चुका है, तो वहीं हाल ही में टी-20 विश्व कप के फाइनल में स्टोक्स ने 52 रन की बढ़िया पारी खेली थी।

इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक 6 विकेट हासिल किए हैं। ज्ञात हो कि स्टोक्स ने अभी तक 43 T20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 585 रन बनाए। इसी के साथ 26 विकेट भी अपने नाम पर दर्ज कराएं हैं। इसीलिए अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उन पर करोड़ों की बोली लगाई जा सकती हैं।

2021 था आखिरी सीजन

IPL 2023 में सबसे महंगा बिकेगा ये खिलाड़ी, सभी टीमें लगाए हैं नजरें

बेन स्टोक्स ने आखिरी बार साल 2021 में खेला था। उस दौरान राजस्थान रॉयल्स के लिए पहला मैच खेलते हुए उनकी उंगली में चोट लगी थी, जिसके बाद वो पूरे सीजन में नहीं खेल पाए थे और बाहर हो गए थे। तो वहीं आईपीएल 2022 का वह हिस्सा ही नहीं रहे।

इसी के साथ ही आईपीएल में अभी तक उन्होंने 46 मैचों में 920 रन हासिल किए और 134 के स्ट्राइक रेट से खेलें। उन्होंने 28 विकेट हासिल किए। इसके अलावा 2017 आईपीएल में उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन किया था। तब वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे।

इसे भी पढ़ें-इन दो टीमों के बीच हो सकता है world test championship का फाइनल मुक़ाबला, भारत का पहुंचना मुश्किल

- Advertisment -

Most Popular