इस खिलाड़ी ने विराट और धोनी को पछाड़ा, गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाला बना प्लेयर

विराट कोहली (Virat Kohli) और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) दोनों ही क्रिकेट जगत के दो बड़े नाम हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए बड़े से बड़े मैच में अपना शानदार प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से करोड़ों फैंस के दिलों में उनकी अलग ही जगह है।

अब यह साल अपने अंतिम चरण पर है, जिसके बाद गूगल (Google) में सर्च किए जाने वाले टॉप मोस्ट प्लेयर की एक लिस्ट जारी की है। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में ना ही रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम है और ना ही एमएस धोनी का (Mahendra Singh Dhoni) ।

किसका है लिस्ट में नाम?

अब सोचने वाली बात यह है कि अगर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे धुरंधरों का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है, तो आखिर वह कौन सा खिलाड़ी है जिसका नाम इस लिस्ट में रखा गया है। जी हां साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अनुभवी लेग स्पिनर प्रवीण तांबे (Pravin Tambe) हैं।

इस वजह से लिस्ट में आया नाम

अब सोचने की बात यह है कि सालों से भारतीय टीम या आईपीएल का हिस्सा ना होने के बावजूद भी उनका नाम टॉप मोस्ट सूची में कैसे आ गया। इसकी वजह कौन प्रवीण तांबे (Pravin Tambe) की बायोपिक है। यह फिल्म बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपडे की है जो कि फिल्म में प्रवीण तांबे (Pravin Tambe) का रोल अदा किए हैं।

1 अप्रैल साल 2022 को यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी। सबसे अधिक खोजे जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में उनका नाम है वह नवें सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले व्यक्ति हैं। बता दें कि उनके करियर को देखकर हर इंसान को प्रेरणा प्राप्त होती है।

काफी समय से हैं क्रिकेट से दूर

इन सब में सबसे अधिक चौंकाने वाली बात तो यह है कि बहुत सालों से क्रिकेट की दुनिया से गायब थे। उन्होंने साल 2016 में बेंगलुरु के खिलाफ आखिरी बार खेला था, तो वहीं अगर आईपीएल डेब्यू की बात की जाए, तो उन्होंने 41 साल की उम्र में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। 44 साल की उम्र में तांबे ने अपना आखिरी मैच खेला था।

इसे भी पढ़ें-रोहित शर्मा की जगह इस खिलाड़ी को BCCI ने बनाया टेस्ट टीम की कप्तान, अचानक बदली किस्मत

- Advertisment -

Most Popular