महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा में महान खिलाड़ियों द्वारा कहे गए 10 कथन | Top10 Best Statement On Mahendra Singh Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) क्रिकेट जगत का बहुत ही बड़ा नाम है. इन्होने अपनी विकेट कीपिंग और बल्लेबाजी के शानदार प्रदर्शन के दम पर पूरे विश्व में अपने कई फैंस बनाए हैं. महेंद्र सिंह धोनी बहुत अच्छे कप्तान भी है, इनकी कप्तानी में इंडिया ने तीन आईसीसी टूर्नामेंट जीते हुए हैं. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है.

अपनी शानदार कप्तानी और मैदान में कुल रहने की वजह से उन्हें कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता हैं. आज हम अपने इस लेख में आपकों महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा में महान खिलाड़ियों द्वारा कहे गए 10 कथन के बारे में बताएंगे.

कपिल देव के द्वारा महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा में कहे गए शब्द

ms dhoni with kapil dev statement, महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)भारत के पूर्व आलराउंडर कपिल देव ने महेंद्र सिंह धोने के बारे में कहा था, एमएस धोनी मेरा हीरो हैं.. सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग के बारे में बहुत बात करते हैं. लेकिन इस लड़के में उतना ही टैलेंट है जितना की इस गेम में किसी और के पास हैं.

विराट कोहली

ms dhoni with virat kholi, महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने कहा था, “मुझे नहीं लगता कि कोई एमएस की लीडरशिप पर कोई भी सवाल उठा सकता है.”

सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा में कहे यह शब्द

ms dhoni with sunil gvaskarभारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा था, “जब मैं मरु तो आख़िरी चीज मै देखना चाहूँगा वो है.. 2011 वर्ल्डकप फ़ाइनल में धोनी द्वारा मारा गया छक्का.”

सचिन तेंदुलकर द्वारा महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा में कहे गए शब्द

ms dhoni with sachin tendulkarक्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कहा था, “धोनी सबसे अच्छा कप्तान है.. जिसके अंडर मैने खेला हैं.

शोएब अख्तर 

ms dhoni with shoaib akhtarपाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा था, “इंडियंस, अपने कैप्टेन पर भरोसा रखो, उसे बड़ी ट्रॉफीयां जितने की आदत है, जब सबकुछ उसके खिलाफ है.”

एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने धोनी के बारे में कहा था, “मेरे लिए सबसे बड़ी प्रशंसा है कि लोग मुझे खेलते हुए देखने के लिए पैसे देने को तैयार है और मैं कह सकता हूँ कि मैं एमएस धोनी की बैटिंग करते हुए देखने के लिए पैसे दूंगा.”

ms dhoni

स्टीव वॉ 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ ने कहा था, अगर मुझे एक टीम सेलेक्ट करनी हो तो सचिन ओपनर और धोनी कप्तान.

माइक हसी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी माइक हसी ने कहा था,जब धोनी दुसरे छोर पर हो तो उसके पार्टनर के रूप में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं होती, वो खेल खत्म करने की सारी जिम्मेदारी अपने कंधो पर ले लेते हैं.

रमीज राज़ा

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राज़ा ने कहा था,प्रेशर सिचुएशन में छक्का चाहिए? तो एम एस धोनी को बुलाइए…”

ms dhoni

माइकल वॉन 

इंग्लैंड के पूर्व खिलाडी माइकल वॉन ने कहा था, “वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे कूल क्रिकेटर एमएस धोनी तब डिलीवर करता है, जब उसकी सबसे ज्यादा जरुरत हो.”

ms dhoni
ms dhoni
- Advertisment -

Most Popular