IPL में कप्तानी के अलावा गेंदबाजी में भी रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं ये बड़े रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 2009 में खेले गए आईपीएल के दुसरे सत्र में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जिसे आजतक आईपीएल के इतिहास में कोई अन्य खिलाड़ी हासिल नही कर पाया है। दक्षिण अफ्रीका में खेले गए इस सत्र में रोहित डेक्कन चार्जर्स की टीम का हिस्सा थे। इस सीजन में रोहित ने अपने बल्ले से तो रन बरसाय थे, लेकिन साथ ही अपनी गेंदबाजी में भी काफी करिशमा किया था, और एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया था जिसे आजतक कोई खिलाड़ी तोड़ नही सका है।

तो आईए इसी सिलसिले में इस आर्टिकल को आगे बढ़ाते हुए आपको रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से जुड़े उसी रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे जिसे अभी तक तोड़ा नही जा सका है..

गेंद से भी हिट करते हैं हिटमैन

रोहित शर्मा के नाम दर्ज है आईपीएल का ऐसा रिकॉर्ड जिसका टूटना है नामुमकिन 2

वर्ष 2009 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए आईपीएल (IPL) के दुसरे सत्र में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने डेक्कन चार्जर्स की टीम से खेलते हुए 16 मैचों में 27.84 की औसत के साथ 362 रन बनाए थे इसके आलावा रोहित ने अपने गेंदबाजी प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया था, उन्होने इस सत्र में अपने 16 मैचों में 11 विकेट चटकाय थे जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी। आपको बता दें कि, रोहित इस सत्र में 300 से अधिक रन और एक हैट्रिक लेकर एक सीजीन में ये दोनो कारनामे करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

अपनी ही टीम के खिलाफ Rohit Sharma की हैट्रीक

रोहित शर्मा के नाम दर्ज है आईपीएल का ऐसा रिकॉर्ड जिसका टूटना है नामुमकिन 2

गौरतलब है कि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के यह दोनों रिकॉर्ड को आजतक कोई अन्य खिलाड़ी तोड़ नही पाया है। आईपीएल में अब तक 15 सीजन खेले जा चुके हैं लेकिन कोई भी खिलाड़ी एक सीजन में ये दोनों उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया है, और आपको यह भी बता दें कि, रोहित की यह हैट्रिक उनकी वर्तमान टीम मुम्बई इंडियंस के खिलाफ आई थी इस हैट्रीक में अभिषेक नायर, हरभजन सिंह और जे पी ड्यूमनी को अपना शिकार बनाया था और इस मैच में महज़ 6 रन देकर कुल 4 विकेट झटके थे।

कप्तानी में Rohit Sharma सबसे सफल

Rohit Sharma

इसके आलावा रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के आईपीएल (IPL) में प्रदर्शन को देखें तो वह पांचवे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होने आईपीएल में 5 हजार से अधिक रन बनाए हैं। वहीं रोहित की कप्तानी की बात करें तो वह मुम्बई इंडियंस की कप्तानी करते हैं और अब तक वे 5 बार अपनी टीम को आईपीएल (IPL) का विजेता बना चुकें हैं, जो कि किसा भी टीम द्वारा सबसे अधिक हैं। रोहित का कप्तानी में यह रिकॉर्ड उन्हे आईपीएल का सबसे सफल कप्तान बनाता है।

- Advertisment -

Most Popular